सोशल मीडिया में रूसी सेना का हिंदी गीत वायरल


रूसी सेना के कैडेट्स का एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस वीडियो का कनेक्‍शन भारत से भी है। इसलिए यह वीडियों देश में खुब देखा जा रहा है। लोग भारतीय संगीतों एवं खासकर यहां के भक्ति गीत के कायल हो रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस व‍ीडियो में ऐसा क्‍या है जो भारत में खुब देखा जा रहा है।


दरअसल, इस वीडियो में रूसी सेना एक भारतीय गीत को समूह में गा रही है। यह गीत काफी पुराना है और देशभक्ति से जुड़ा है। रूसी सेना इसे एक सुर में गाती हुई दिख रही है। यह वीडिओ ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर भी खुब वायरल हो रहा है। यह काफी दिलचस्‍प है। रूसी सैनिकों की टूटी फूटी हिंदी में गाना लोगों को बहुत रास आ रहा है


यह गीत 1965 में बनीं मसहूर फ‍िल्‍म 'शहीद' का है। इस देश भक्ति गीत को आवाज दिया पार्श्‍व गायक मोहम्‍मद रफी ने। फिल्म के इस गीत को मसहुर लेखक प्रेम धवन ने लिखा था। 1965 में आई इस फिल्म के निर्देशक थे एस राम शर्मा और निर्माता थे केवल पी कश्यप। 1970 के दशक और उसके बाद भी यह गीत काफी लोकप्रय रहा है।


इस वीडियो में मॉस्को में भारतीय दूतावास में सैन्य सलाहाकर बृजेश पुश्कर भी दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस गीत को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'शानदार ! रूसी भारतीय देशभक्ति गीत गा रहे हैं। ऐ-वतन, ऐ-वतन'। एक टि्वटर यूजर ने तो यहां तक कहा कि इस गीत ने हमारा दिन बना दिया, रूसी जवान ए-वतन, ए-वतन गा रहे हैं